The Great Khali announced the good news laughter echoed in the house became a father for the second time | द ग्रेट खली ने सुनाई खुशखबरी घर में गूंजी किलकारी दूसरी बार बने पिता


The Great Khali - India TV Hindi

Image Source : X
The Great Khali

नई दिल्लीः देश के मोस्ट पॉपुलर रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने आज एक वीडियो शेयर करके फैंस को एक खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने बताया है कि वह एक बार फिर पिता बने हैं, उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जी हां! खली के घर किलकारियां गूंज उठी हैं, उन्होंने अपने फैंस के साथ इस खास पल को शेयर किया है। वीडियो में अपने नवजात बेटे को गोद में लिए  वह काफी इमोशनल नजर आए। 

बेटे को बताया अनमोल हीरा

खली के घर बेटे ने जन्म लिया है। आपको बता दें कि खली इस समय अमेरिका में पत्नी हरपिंदर कौर के साथ हैं। अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बेटे के जन्म के बाद खली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। खली ने बेटे को अनमोल हीरा बताते हुए खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खली अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं। 

इससे पहले ग्रेट खली को एक बेटी भी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और बच्चे व मां के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। 

कौन हैं खली

दलीप सिंह राणा एक भारतीय पेशेवर पहलवान, कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता हैं। इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इन्हें WWE में द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपनी पेशेवर कुश्ती की शुरुआत साल 2000 में की थी। खली पेशेवर कुश्ती करियर की शुरुआत करने से पहले, पंजाब पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक थे। खली ने चार हॉलीवुड फिल्मों, दो बॉलीवुड फिल्मों और कई टेलीविजन शो में भी काम किया है।

इसे भी पढ़ेंः  Shah Rukh Khan ने डेविड बेकहम के साथ दिया स्टाइलिश पोज, वायरल हुई तस्वीर

‘टाइगर 3’ की सफलता के बाद सलमान खान के फैन ने किया कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे दंग

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *