Tusshar Kapoor बिना डायलॉग बोले भी मचा देते हैं तहलका, इस फिल्म में गूंगा बन बटोरी शोहरत


Tusshar Kapoor, Tusshar Kapoor birthday- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
तुषार कपूर

अपने दौर के मशहूर रहे दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र कपूर के बेटे तुषार कपूर का अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तुषार कपूर लोगों के बीच अपनी कॉमेडी फिल्मों में प्ले किए गए किरदार को लेकर फेमस हैं। बिना किसी डायलॉग के लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले तुषार कपूर का ग्लैमर वर्ल्ड में अलग ही जलवा है। तुषार कपूर ने अपने करियर में कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है। तुषार कपूर की पहली फिल्म करीना कपूर के साथ थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

तुषार कपूर को मिल चुका है फिल्मफेयर अवॉर्ड

तुषार कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2001 में की थी। तुषार ने फिल्म ‘मुझे कुछ कहना हैं’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में तुषार के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आईं थीं। तुषार की ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। लोगों ने एक्टर को इस फिल्म में उनके रोल की खूब तारीफ की। इस फिल्म के लिए तुषार को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर डेब्यू से नवाजा गया था। तुषार कपूर का फिल्म इंडस्ट्री की नामी फिल्मी फैमिली से ताल्लुक है। तुषार की बहन एकता कपूर को टेलीविजन क्वीन कहा जाता है वहीं उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर जितेंद्र हैं।

इस फिल्म में गूंगा बन हुए फेमस

तुषार कपूर को 2005 में एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम में’ रितेश देशमुख के साथ देखा गया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन असली पहचान तुषार को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ से मिली। इस फिल्म से ज्यादा तो तुषार कपूर का रोल लोगों के बीच चर्चा में था। आज भी लोग एक्टर को सबसे ज्यादा ‘गोलमाल’ के लकी के रोल के लिए याद करते हैं। फिल्मों में उन्हें पहचान लंबे वक्त के बाद ‘गोलमाल’ में गूंगा बनकर मिली। इस फिल्म से तुषार की रातोंरात किस्मत बदल गई। इस फिल्म में बिना कुछ बोले ही तुषार ने धमाका कर दिया। 

तुषार कपूर का वर्कफ्रंट

तुषार कपूर ने ‘गोलमाल 2’, ‘खाकी’ और ‘शूट आउट एट वडाला’ जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों में भी शानदार काम कर लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन गोलमाल के ‘लकी’ जैसा उनका कोई कैरेक्टर आज तक इनता फेमस नहीं रहा। फैंस आज भी उन्हें लकी के रोल के लिए बहुत पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17 में समर्थ ने लड़ाई के बीच किया ईशा के पेरेंट्स को टारगेट, मन्नारा ने ऐश्वर्या शर्मा को पहुंचाई चोट

Koffee With Karan 8 में वरुण धवन ने करण जौहर की बोलती बंद, कहा- ‘घर तोड़े’

सुष्मिता सेन बनीं दुल्हन, रोहमन शॉल ने शेयर की स्पेशल फोटो

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *