African country Sierra Leone gunmen massive attack on army barracks President curfew/ इस अफ्रीकी देश में सेना के बैरकों पर बंदूकधारियों ने एक साथ बोला बड़ा हमला, राष्ट्रपति ने लगाया देशव्यापी कर्फ्यू


सिएरा लियोन के राष्ट्रपति, जूलियस मैडा बायो - India TV Hindi

Image Source : AP
सिएरा लियोन के राष्ट्रपति, जूलियस मैडा बायो

अफ्रीकी देशों में अशांति और अस्थिरता का आलम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सूडान के बाद अब एक नया अफ्रीकी देश चरमपंथियों की आग में जल उठा है। चरमपंथियों ने इस देश की सैन्य बैरकों पर जबरदस्त हमला बोला है। सैकड़ों-हजारों की संख्या में बंदूकधारियों ने सिएरा लियोन में सैन्य बैरकों को निशाना बनाया है। इससे असुरक्षा और अशांति बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस मैडा बायो ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान कर दिया है। कर्फ्यू के बाद सेना की सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

 

यह एक पश्चिम अफ्रीकी देश है। इसकी राजधानी में बंदूकधारियों द्वारा सैन्य बैरकों पर हमला किए जाने के बाद रविवार को देशव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर अपने पोस्ट में कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने राजधानी फ्रीटाउन में बैरकों के भीतर एक सैन्य शस्त्रागार पर सुबह हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने बंदूकधारियों को खदेड़ दिया और ‘शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है।’

पहले भी 11 वर्षों तक गृहयुद्ध की चपेट में रह चुका है सिएरा लियोन

राष्ट्रपति जूलियस मैडा बायो ने कहा, ‘‘, देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है और नागरिकों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।  बायो को जून में दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया था । मुख्य विपक्षी दल ने देश के चुनाव आयोग पर परिणामों में हेर फेर करने का आरोप लगाया था। देश में दो दशक पहले 11 साल तक गृह युद्ध चला था और उसके समाप्त होने पर यह राष्ट्रपति पद के लिए यह पांचवां चुनाव था। गृह युद्ध में हजारों लोग मारे गए थे और देश की अर्थव्यवस्था नष्ट हो गई थी। (एपी) 

 

यह भी पढ़ें

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *