6 एपिसोड की रोमांटिक थ्रिलर के अंत में गजब का ट्विस्ट, हीरोइन निकली विलेन, OTT ट्रेंडिंग लिस्ट पर किया कब्जा


thriller romance series Psycho Saiyaan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MXPLAYER
6 एपिसोड की धांसू सीरीज

नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, जियो सिनेमा, सोनी लिव, जी5 और एमएक्स प्लेयर जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही अलग-अलग कंटेंट वाली सीरीज दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं। लोग अब एक्टर या एक्ट्रेस की नहीं, बल्कि कहानी की चर्चा करते हैं। ऐसे में मशहूर स्टार कास्ट न होने के बावजूद, मजबूत कहानी और स्क्रीन प्ले के साथ धांसू सीरीज हर तरह दर्शकों को मनोरंजन करती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साबित कर दिया है कि कंटेंट ही कहानी को हिट बनाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार रोमांटिक थ्रिलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 25 फरवरी, 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई है।

एक्ट्रेस ने 24 साल बड़े हीरो संग किया रोमांस

रवि किशन, तेजस्वी प्रकाश और अनुद सिंह ढाका की नई सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होते ही छा गई, जिसका नाम ‘साइको सैयां’ है। कमाल की बात यह है कि तेजस्वी प्रकाश ने वेब शो ‘साइको सैयां’ से ओटीटी डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने बोल्ड और रोमांटिक किरदार निभाया है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी और रवि किशन का रोमांस चर्चा में बना हुआ है, जिसके कारण यह सीरीज खूब सुर्खियां बटोर रही है। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी अपनी उम्र से 24 साल बड़े रवि किशन के साथ रोमांस करती नजर आईं। वहीं इसमें अनुद सिंह ढाका का भी अहम रोल देखने को मिला, जो तेजस्वी प्रकाश का सरफिरा आशिक है।

सीरीज का 6 एपिसोड देख हिल जाएगा दिमाग

साइको सैयां एक हिंदी रोमांटिक थ्रिलर वेब सीरीज है जो 25 फरवरी, 2026 से MX Player पर आई। अजय भुयान के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश (चारू), अनुद सिंह ढाका (कार्तिक) और रवि किशन (हंट्री चौहान) लीड रोल में हैं। 6 एपिसोड की यह सीरीज ऑब्सेशन, पैशन और डार्क रोमांस जैसे टॉपिक पर बेस्ड है। बता दें कि साइको सैयां का आखिरी एपिसोड हैरान करने वाला था क्योंकि अंत में असली विलेन का पता चलता है। 5 एपिसोड तक लगता है कि विलने मिल गया है और चारू असली विलेन है, लेकिन कहानी में तब ट्विस्ट आता है, जब कार्तिक को पता चलता है कि (सृष्टि श्रीवास्तव) रितु दीक्षित ने यह गेम खेला है।

साइको सैयां ओटीटी पर बनीं नंबर 1

जैसे ही पुराने खतरे वापस आते हैं, प्यार एक आखिरी, बेरहम हिसाब में बदल जाता है। कटनी में कार्तिक एक केयरटेकर के तौर पर अंडरकवर होकर चारू को हंट्री चौहान नाम के एक प्यारे, लेकिन बेरहम पॉलिटिशियन से बचाता है। जैसे ही लॉयल्टी परफॉर्मेंस में बदलती है, कार्तिक को प्यार के लिए डरावने फैसले लेने पड़ते हैं। अंत में वही प्यार उसे धोखा दे देता है और छोड़कर चला जाता है। साइको सैयां रिलीज होते ही ओटीटी पर नंबर 1बन गई, जिसे आप फ्री में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद!

‘हर दिन रेप की धमकियां मिलती है’, धुरंधर एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से हटाया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *