Five year old girl who fell into 25 ft borewell in Rajgarh rescued मध्य प्रदेश: 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाया गया


बच्ची को बोरवेल से निकाला गया- India TV Hindi

Image Source : ANI
बच्ची को बोरवेल से निकाला गया

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में  25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बच्ची को रात में लगभग 2.30 बजे बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के अनुसार, लगभग नौ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ के पिपलिया रसोदा गांव में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे एक बच्ची बोरवेल में गिर गई. घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित और नवनियुक्त विधायक मोहन शर्मा सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। राजगढ़ एसपी धर्मराज सिंह मीना ने सफल ऑपरेशन के लिए कलेक्टर हर्ष दीक्षित, विधायक मोहन शर्मा और पूरी बचाव टीम के प्रयासों की सराहना की।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *