yeh rishta kya kehlata hai के कार्तिक बीच सड़क इस हसीना को गोद में उठाए आए नजर


yrkkh, mohsin khan, kanika mann, shivangi joshi - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मोहसिन खान

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान उर्फ कार्तिक के जाने-माने एक्टर में से एक हैं। मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी लोगों को आज भी बहुत अच्छे से याद है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहसिन खान ने कार्तिक और शिवांगी जोशी ने नायरा का रोल प्ले कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं हाल ही में मोहसिन खान ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोगों को शिवांगी जोशी की याद आ गई। मोहसिन खान इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान के साथ नजर आ रहे हैं। कनिका मान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं। 

कनिका मान-मोहसिन खान रोमांटिक वीडियो

कनिका मान इन दिनों टीवी सीरियल ‘चांद जलने लगा’ से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में कनिका मान का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक उर्फ मोहसिन खान के साथ उनका रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में कनिका मान और मोहसिन खान एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह कुछ लोग इस वीडियो में कमेंट्स कर शिवांगी जोशी को याद कर रहे हैं।

यहां देखें पोस्ट-

मोहसिन खान अपकमिंग म्यूजिक वीडियो

बता दें कि मोहसिन खान इन दिनों अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में बिजी हैं। वो कई म्यूजिक वीडियोज में रोमांटिक अंदाज में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही मोहसिन खान मॉडलिंग का काम भी कर रहे हैं, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को लोग एक बार फिर साथ में काम करता देखना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें:

Jhoome Jo Pathan पर फैंस के बीच हुक स्टेप करते दिखें शाहरुख खान, वायरल हुआ वीडियो

‘चल छैया छैया’ पर शाहरुख खान संग झूमे फैंस, इवेंट में किंग खान का रहा जलवा

बीमार मां तनुजा अस्पताल में भर्ती, फिर भी हिम्मत कर शूटिंग पर पहुंचीं तनीषा मुखर्जी

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *