‘मैंने अपना जीवन ईमानदारी से जिया, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं’, ED के समन पर बोले केजरीवाल


Arvind Kejriwal, ED- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
ED के समन पर बोले केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में ED की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दूसरा समन भेजकर पेश होने को कहा। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस समन को गैरकानूनी बताते हुए ED की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर क़ानूनी समन मनाने को तैयार हूं लेकिन ED का यह समन गैरकानूनी है और इसे वापस लिया जाए।

‘ED का समन राजनीति से प्रेरित’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ED का समन राजनीति से प्रेरित है। अत: इसे वापस लिया जाए। उन्होंने ने कहा कि मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी ED का समन गैरकानूनी है। वहीं इससे पहले अरविंद केजरीवाल 20 दिसंबर को 10 दिन की छुट्‌टी लेकर विपश्यना केंद्र के लिए चले गए।

2 नवंबर को भी पेश नहीं हुए थे केजरीवाल 

ऐसा दूसरी बार है जब केजरीवाल ED का समन मिलने के बाद भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे। इससे पहले एजेंसी ने उन्हें 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। उन्होंने लेटर भेजकर एजेंसी से पूछा था- मैं संदिग्ध हूं या गवाह। इसके बाद 19 दिसंबर को ED ने उन्हें दोबारा समन भेजा था।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *