शिवराज सिंह चौहान जहां से गुजरे लगा गया मेला, मामा को देखकर रोने लगी भांजियां


जनता से मिलते शिवराज सिंह चौहान- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
जनता से मिलते शिवराज सिंह चौहान

भोपालः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेशक एक बार फिर राज्य के शीर्ष पद मौका नहीं मिल पाया लेकिन जनता के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है। इसका नजारा उस समय दिखा जब शिवराज सिंह चौहान को आम लोगों ने घेर लिया और मामा-मामा के नारे लगने लगे। भोपाल से बरगी तक पूर्व मुख्यमंत्री जहां से भी गुजरे हर गांव में मामा-मामा के नारे लगे। शिवराज ने भी ग्रामीणों को गले लगाया और हमेशा साथ रहने का वादा किया।

जहां से भी गुजरे मेला सा लगता गया

लोगों का प्यार और आदर देखकर शिवराज सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और आमजन को गले लगा लिया। पूर्व सीएम के प्रति लोगों का स्नेह और दीवानगी देखते ही बन रही थी। जिस गांव से भी शिवराज गुजरे ऐसा लगा जैसे मेला लगा हो। जिसे जैसे पता चला वो मिलने पूर्व सीएम से मिलने दौड़ पड़ा। शिवराज ने भी बड़ी आत्मीयता के साथ लोगों से मुलाकात की, सबके साथ फोटो क्लिक कराया। मामा ने किसी को भी निराश नहीं किया।

लाड़ली बहनें हुईं भावुक 

शिवराज सिंह चौहान के स्वागत का कई जगहों पर बेहद भावुक करने वाले दृश्य नजर आया। उदयपुरा में लाड़ली बहिनों ने अपने भैया को गले लगा लिया। उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कई बहनें भावुक नजर आईं। कुछ महिलाओं की आंखों से आंसू भी निकल आए। 

रोने लगी भांजियां

जबलपुर के मंगली के श्रमोदय आवासीय विद्यालय का दृश्य तो ऐसा था कि सैकड़ों बच्चे मामा-मामा की आवाजें लगा रहे थे। कई भांजियां पूर्व सीएम शिवराज से मिलकर रोने लगी। चौहान ने उन्हें दुलारा और सबके साथ सेल्फी खिंचाई।


  

कहां-कब हुआ स्वागत

  1. मंडीदीप (4 बजे), 
  2. ओब्दुल्लागंज (4:20)
  3. सुल्तानपुर जोड़ (4:35)
  4. फौजी ढाबा (5:00)
  5. छोटी खरगोन (5:10)
  6. बाड़ी (5.45)
  7. नूर नगर (6.00)
  8. बरेली (6.15)
  9. उदयपुरा (6:40)
  10. देवरी (6:58)
  11. तेंदूखेड़ा (7:31)
  12. राजमार्ग चौराहा(8.00)
  13. विक्रमपुर (8:23)
  14. बेलखेड़ा (8:41)
  15. उमरिया (9:07)
  16. भेड़ाघाट (9:36)
  17. जबलपुर (9:46)
  18. श्रमोदय स्कूल,मंगली – 10:20
  19.  बरगी 11.00





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *