खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के खुलेंगे राज! कनाडा में छिपे हैं हत्यारे, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी


खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को जिन दो लोगों ने गोली मारी थी, उन्हें कभी कनाडा नहीं छोड़ा है। कनाडा पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। कनाडा के अखबार ‘द ग्लोब एंड मेल’ ने अपनी एक रिपोर्ट में ये दावा किया है। सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों संदिग्ध महीनों से पुलिस की निगरानी में हैं और अब रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बहुत करीब हैं। 

भारत को लेकर जस्टिन ट्रूडो का आरोप?

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब दोनों के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे, तब पुलिस हत्याकांड में उनकी संलिप्तता और भारत सरकार की कथित भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण देगी। सर्रे शहर में 18 जून को एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका थी, जिसके बाद भारत-कनाडा संबंधों में खटास आ गई। भारत ने आरोप को खारिज कर दिया। इसके बाद एक कूटनीतिक नतीजा सामने आया। भारत ने कनाडा में वीज़ा परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया और भारत में तैनात 41 कनाडाई राजनयिकों को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए वापस भेज दिया। 

भारत ने कनाडा के दावे को हवा हवाई बताया

इसे लेकर नई दिल्ली ने कहा कि कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बन गया है और भारत के दबाव के बावजूद कनाडा सरकार ने इन तत्वों पर कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर भारत ने कहा है कि वह निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग करने के लिए भी तैयार है। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक भारतीय व्यक्ति निखिल गुप्ता पर अमेरिकी धरती पर गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश का आरोप लगाया। अमेरिका के इस अभियोग के बाद कनाडा के आरोपों को और बल मिला है। हालांकि, भारत ने अमेरिका और कनाडा के दावों में बड़ा फर्क बताया है। भारत ने कहा कि अमेरिका ने पन्नू केस में कुछ अहम इनपुट शेयर किए हैं, लेकिन कनाडा के दावे हवा हवाई हैं।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *