Bigg Boss 17 में होगा डबल एलिमिनेशन, सलमान खान इन दो कंटेस्टेंट्स को करेंगे बाहर


Bigg Boss 17, salman khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
सलमान खान के बिग बॉस में होगा डबल एलिमिनेशन

विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का नया साल 2024 के एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाले हैं। ‘बिग बॉस 17’ के होस्ट सलमान खान नए साल के एपिसोड में धमाका करने वाले हैं। ‘बिग बॉस 17’ धीरे-धीरे फिनाले के करीब बढ़ रहा है। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान ने दो कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना तोड़ते हुए कंटेस्टेंट्स को जबरदस्त झटका दिया है। ‘बिग बॉस 17’ के सभी प्रशंसकों का इंतजार आखिरकार कल खत्म हो गया। आयशा खान और मुनव्वर फारुकी के बारे में सलमान खान की राय जानने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। मेगास्टार ने अपनी बात मजबूती से रखी और मुनव्वर और आयशा को एक सही रास्ता दिखाया है।

सलमान खान करेंगे डबल एलिमिनेशन

‘बिग बॉस 17’ के नए प्रोमो के अनुसार बचे हुए कंटेस्टेंट्स से कुछ ऐसा कह दिया, जिसे बाद सभी के चेहरे का रंग उड गया। होस्ट सलमान ने बताया कि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो घरवाले शो से बाहर जाएंगे। इससे हर कोई हैरान रह जाता है। अनुराग डोभाल ने होस्ट से पूछा कि किस आधार पर कंटेस्टेंट्स को बाहर किया जाएगा। सलमान आगे उस कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा करते हैं जो बाहर हो गया है। ईशा मालवीय और विक्की जैन सहित अन्य लोग चौक जाते हैं।

यहां देखें वीडियो-

मुनव्वर फारुकी और आयशा खान पर सलमान खान का वार

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 17’ के घर में एंट्री करने के बाद आयशा खान के इरादे का भंडाफोड़ दिया। सलमान खान ने कहा कि घर के बाहर व्यक्तिगत मामले को सुलझाना बहुत गलत है। टीवी पर आप लोग ये सब करने आते हो। उन्हें कहा कि ये मामला राष्ट्रीय टेलीविजन पर उठाने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला था। आयशा ने खुद को सही ठहराने की कोशिश की। हालांकि, सलमान ने पूरे घर से आयशा के शो में आने के इरादे के बारे में पूछा और सभी ने कहा कि उन्हें नेम फेम चाहिए था।

बिग बॉस 17 के नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स

सलमान खान ने घर में एंट्री करते हैं और कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि ये शो मेंटली स्ट्रांग लोगों के लिए है और लोगों को मजबूत होना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि लोकप्रियता के लिए आयशा का शो में आना गलत था। वहीं इस हफ्ते अभिषेक कुमार, नील भट्ट, रिंकू धवन और आयशा खान नॉमिनेट हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

आलिया भट्ट ने शेयर किया 2023 की यादों का पिटारा, वीडियो में दिखाए स्पेशल मोमेंट्स

Bigg Boss 17 में धर्मेंद्र की मिमिक्री कर फंसे समर्थ, सलमान खान बोले- ‘अभी माफी मांगो…’

Bigg Boss 17 में सलमान खान संग धर्मेंद्र ने ‘एनिमल’ के गाने जमाल कुडू पर किया डांस, देखें वीडियो

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *