‘ममूटी’ का नया लुक काट रहा है बवाल, ‘ब्रह्मयुगम’ के नए पोस्टर में एक्टर का खतरनाक रूप देख डर जाएंगे आप


Mammootty- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
‘ब्रह्मयुगम’ के पोस्टर दिखा ममूटी का खतरनाक लुक

बॅालीवुड फिल्मों के साथ-साथ साउथ की फिल्मों का क्रेज भी फैंस के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। तभी तो दर्शकों की पंसद को देखते हुए साउथ के फिल्म मेकर्स एक के बाद एक फिल्में बना रहे हैं। बीते कुछ दिनों में साउथ की कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई, जिसमें रजनीकांत की ‘जेलर’ से लेकर थलापति विजय की ‘लियो’ तक के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को फैंस का जबरजस्त रिस्पांस मिला है। इसी बीच अब साउथ की एक फिल्म सुनामी लाने के लिए तैयार है, जिसके नाम है ‘ब्रह्मयुगम।’

पोस्टर में दिखा ममूटी का खतरनाक अवतार

जी हां, साउथ के सुपरस्टार ममूटी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिलीज से पहले हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों के मन में फिल्म के लिए उत्साह जगा दी है। 1 जनवरी 2024 को रिलीज किए गए ‘ब्रह्मयुगम’ के नए पोस्टर में ममूटी का ऐसा खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है, जिसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस पोस्टर में ममूटी को पहचानना मुश्किल है। उनका खतरनाक अवतार हर किसी को हैरान कर रहा है। ‘ब्रह्मयुगम’ का ये लुक सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग 72 साल के ममूटी के इस लुक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं इससे पहले भी इस फिल्म के ममूटी का एक लुक सामने आ चुका है, जिसमें एक्टर हंसते हुए बहुत ही खतरनाक लग रहे थे। उनके इस लुक को भी फैंस ने खूब पंसद किया था। 

फिल्म की स्टार कास्ट

बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ एक हॉरर थ्रिलर मूवी है, जिसे राहुल सदासिवन ने निर्देशित किया है। वहीं, फिल्म को चक्रवर्ती, रामचंद्र और एस शशिकांत ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में  ममूटी के अलावा अर्जुन अशोकन, सिद्धार्थ भारतन, अमलदा लिज और ​जीशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।  

ये भी पढ़ें:

बेटियों को सीने से लगाए दिखीं Rubina Dilaik, अभिनव शुक्ला ने शेयर किए अनमोल पल

Bigg Boss 17 के इस नटखट कंटेस्टेंट के फैन हुए वरुण धवन, तारीफ में पढ़े कसीदे

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *