‘कांग्रेस ने बाबरी बनवाने का वादा किया था’, राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर भड़की भाजपा


कांग्रेस पर भड़की भाजपा।- India TV Hindi

Image Source : ANI
कांग्रेस पर भड़की भाजपा।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत देश के हजारों प्रमुख राजनीतिक, फिल्मी और औद्योगिक हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। राम मंदिर की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन को निमंत्रण दिया गया था। हालांकि, उन्होंने इस निमंत्रण को ठुकरा दिया हा। इस मुद्दे पर अब कांग्रेस की काफी आलोचना हो रही है। 

चुनाव में जनता कांग्रेस का बहिष्कार करेगी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार करने के लिए कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता विपक्षी दल का बहिष्कार करेगी। उन्होंने रामलला का बहिष्कार किया है तो इस देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में उसका बहिष्कार करेगी।

बाबरी के पुनर्निर्माण का वादा किया था

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भड़कते हुए कहा कि कांग्रेस का स्वभाव, चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता। ये वही कांग्रेस है, जिसने शपथ पत्र देकर श्री राम को काल्पनिक बताया था। ये वही कांग्रेस है, जिसने वादा किया था कि हम उसी स्थान पर दोबारा बाबरी मस्जिद बनवाएंगे।” ठाकुर ने कहा, “यह वही कांग्रेस है जिसने हिंदू आतंकवाद का झूठा सिद्धांत गढ़ा था। 

कांग्रेस क्या बोली?

पिछले महीने राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला था। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकर करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी बीजेपी और आरएसएस के इस आयोजन को निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराया, सोनिया और खरगे अयोध्या नहीं जाएंगे

ये भी पढ़ें- अयोध्या जाएंगे सीनियर बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल


 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *