अयोध्या धाम रामलला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर, मीडिया से बोलीं- पूरे परिवार के साथ पैदल जाउंगी


राम लला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर।- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
राम लला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर।

अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर पूरा देश राम भक्ति में डूब गया है। वहीं, सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ आई सीमा हैदर अयोध्या धाम जाने की तैयारी कर रही हैं। इसे लेकर वह कई मीडिया को अपना प्लान बता रही हैं। सीमा ने कहा कि वह रामलला के दर्शन के लिए पूरे परिवार के साथ अयोध्या धाम जाएंगी। 

राम लला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर 

सीमा से जब पूछा गया कि अगर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या आने का न्योता मिलेगा तो क्या वह अयोध्या धाम जाना पसंद करेंगी। इसके जवाब में सीमा ने कहा कि अयोध्या कौन नहीं जाना पसंद करेगा। इसे लेकर हमारी तैयारी है। मेरे भाई एडवोकेट ए.पी सिंह कह रहे थे कि हम जरूर जाएंगे और पैदल जाएंगे। मैं और मेरा पूरा परिवार अयोध्या धाम पैदल जाएंगे। मेरी दुआ है कि वह दिन जल्दी आए, जब हम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएं। 22 जनवरी के बाद हम कोई सही डेट देखेंगे और पैदल अयोध्या जाएंगे।

पाकिस्तान से सचिन के प्यार में भारत आईं सीमा हैदर

बता दें कि सीमा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के लेकर सचिन के लिए भारत चली आईं। सीमा ने सचिन से शादी रचा ली और जब से वह भारत आईं हैं तब से वह मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक खूब सक्रिय रहती हैं। आए दिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी सचिन पर अपना प्यार बरसाते हुए तो कभी अपने परिवार वालों के साथ।

ये भी पढ़ें:

Titanic जहाज अगर आज डूबता तो क्या होता, आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट ने लोगों को सोच में डाल दिया

Keyboard पर बिना देखे खटाखट चल रहीं उंगलियां, लड़के की टाइपिंग स्पीड देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *