बिहार: 28 अप्रैल को होने वाली थी लड़की की शादी, बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर कर दी हत्या, मां को भी मार डाला


Nalanda
Image Source : INDIA TV
रोते बिलखते परिजन

नालंदा: बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी का है। हैरानी की बात ये भी है कि इस सनकी आशिक ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को हॉस्पिटल में ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

क्या है पूरा मामला?

मनचले आशिक ने प्रेमिका व उसकी मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी मऊ निवासी मनीष कुमार ने सिलाव के ही सिंह कॉलोनी निवासी जोगेंद्र राम की पत्नी पुटटूस देवी और उसकी बेटी पूनम कुमारी को गोली मारकर मार डाला।

इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घटना के बाद आसपास के लोगों में इस बड़ी वारदात की कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

मृतक लड़की की 28 अप्रैल को थी शादी

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की 28 अप्रैल को शादी होनी थी। ऐसे में शादी के घर में इस घटना के बाद मातम पसर गया है और लोग भी हैरान हैं। 

गंभीर रूप से घायल आरोपी को तत्काल पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। (इनपुट: शिव कुमार)

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *