गली में युवक को ‘कल्लो-कल्लो’ चिल्लाना पड़ा भारी, अज्ञात लोग आए और कर दिया अधमरा


Uttar Pradesh- India TV Hindi

Image Source : FILE
मारपीट

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ी ही विचित्र घटना घटी। यहां के थाना पनकी क्षेत्र में एक किशोर अपनी खोई हुई गाय को खोज रहा था। इस दौरान वह अपनी गाय का नाम लेकर पुकार रहा था। उसकी गाय का नाम कल्लो था और वह इसी नाम से चिल्ला-चिल्लाकर गाय को बुला रहा था। इसी दौरान वहां कुछ युवक आते हैं। उनमें से एक का नाम भी कल्लो था और उसे लगा कि किशोर उसे बुला रहा है।

पीट-पीटकर किया अधमरा 

बस इसी बात पर विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। उन युवकों ने अपनी गाय को ढूंढ रहे किशोर को पीटना शुरू कर दिया। वह यहीं नहीं रुके। इसके बाद वह उस किशोर को अपनी कार में ले जाते हैं और उसे पीटते-पीटते अधमरा कर देते हैं। वहीं जब वह देखते हैं कि किशोर की हालत नाजुक हो गई है तो वह उसे वहीं छोड़कर भाग जाते हैं।

मां को घायल अवस्था में मिलता है बेटा 

वहीं जब किशोर को घर से गए हुए काफी समय हो जाता है तो उसकी मां तलाश में निकलती है। जहां कुछ लोग उसे इस पूरी घटना के बार में बताते हैं। किशोर की मां लोगों के बताए हुए स्थान पर पहुंचती हैं, जहां वह देखती हैं कि उसका बेटा घायल है। इसके बाद इलाज के लिए वह उसे अस्पताल ले जाती हैं और पुलिस को सूचना देती हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी युवकों की तलाश में लग जाती है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

इस मामले को लेकर कानपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थाना पनकी क्षेत्र में एक किशोर अपनी खोई हुई गाय (जिसका नाम कल्लो है) को ज़ोर ज़ोर से कल्लो-कल्लो की हॉक लगाकर ढूँढ रहा था, इसी में कुछ अज्ञात लोगों के  साथ इस किशोर की ज़ोर ज़ोर से कल्लो-कल्लो नाम पुकारने पर बहस शुरू हुई जो बढ़ते-बढ़ते  विवाद और मार पीट में बदल गई। मार पीट के बाद किशोर को इन अज्ञात लोगों द्वारा अपनी गाड़ी में डाल कर ले जाकर आगे छोड़ दिया गया। प्रकरण में थाना पनकी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अज्ञात अभियुक्तों की पहचान और गिरफ़्तारी के सभी सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *