होटल वाली चाय कैसे बनाते हैं, जानें और घर में ट्राई करें Kadak Chai Recipe


kadak chai ingredients- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
kadak chai ingredients

बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें अपने घर से ज्यादा बाहर की चाय ज्यादा पसंद आती है। ऐसे लोग होटल वाली चाय या टपरी पर की चाय पीने के लिए मरते रहते हैं। इसके पीछे असल में सारा खेल इसके स्वाद का है। यानी कि आप कैसे चाय बना रहे हैं ये इस बात को तय करेगा कि इसका टैक्सचर कैसा होगा और इसका स्वाद आपको कैसा लगेगा। तो, आज हम जानेंगे कि होटल वाली चाय आप घर पर कैसे बना सकते हैं। इस चाय को बनाने की असली रेसिपी क्या है और इस दौरान आपको किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल करना है। 

होटल वाली चाय कैसे बनाते हैं?

होटल वाली चाय बनाने के लिए आपको अपनी चाय में दूध की मात्रा थोड़ी ज्यादा और पानी की मात्रा कम रखनी होगी। इसके अलावा आपको इसे बनाने के तरीके में भी थोड़ा बदलाव करना होगा। जैसे कि

-सबसे पहले चाय का भगोना लें और इसमें दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें।
-इसके बाद दूध जब उबलने लगे तो इसमें इलायची कूटकर मिला लें।
-थोड़ी देर में चायपत्ती डालें और इसे पकने दें।
-इसी दौरान आपको 1 टुकड़ा अदरक, 4 लौंग और 2 काली मिर्च कूटकर रख लेना है।
-अब जब चाय पकती नजर आए तो इसमें आधा से 1 कप पानी मिलाएं।
-इसमें जरूरत अनुसार चीनी डालें।
-फिर इसमें अदरक, लौंग और काली मिर्च डालें।
-सबको अब पकने दें।
-धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट चाय पकाएं।
-जब चाय एक दम गाढ़ी दिखने लगेगी और चाय की खुशबू आने लगेगी तब गैस ऑफ कर लें।
-इस चाय को कप में छानकर सर्व करें।

kadak chai ingredients recipe

Image Source : SOCIAL

kadak chai ingredients recipe

Teddy Day 2024: टेडी बियर पहुंचाएगा पार्टनर तक दिल की बात, जान लें रंग के हिसाब से टेडी देने का क्या है मतलब

तो, आपको होटल जैसी चाय पीनी है तो चाय बनाने के अपने तरीके में थोड़ा बदलाव करें। घर पर इस तरह से चाय बनाकर देखें और फिर चाय के स्वाद की तुलना करें। अगर आपको ये चाय अच्छी लगेगी तो आप इसे आगे भी बना सकते हैं।

कब और किस देश से हुई थी डार्क चॉकलेट की शुरूआत, कैसे बनती है ये फायदेमंद चॉकलेट?

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *