
Breaking News
उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण हादसा हो गया। मथुरा के महावन क्षेत्र की सीमा के भीतर यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार बस से टकरा गई। टक्कर के साथ ही बस के डीजल टैंक में आग लग गई। कार सवार पांच व्यक्तियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग में जलकर कार के अंदर ही पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। खबर अपडेट हो रही है…
