झारखंड पहुंचे PM मोदी, सिन्द्री उर्वर्क संयंत्र का किया उद्घाटन


झारखंड को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी।- India TV Hindi

Image Source : PTI
झारखंड को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी।

सिन्द्री: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के धनबाद में पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इन परियोजनाओं में 8900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का सिन्‍द्री उर्वरक संयंत्र राष्ट्र भी शामिल है जो यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के युवाओं के लिए ये रोजगार की शुरुआत है। इसके साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत की ओर उठाया गया एक कदम है। हमने संकल्प लिया कि देश को यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारी सरकार के प्रयासों से बीते 10 वर्षों में यूरिया का उत्पादन बढ़ा है। गोरखपुर और रामागुंडम के साथ ही अब सिन्द्री का भी नाम जुड़ गया है। आज का दिन झारखंड में रेल क्रांति का एक नया अध्याय लिख रहा है। रेलवे के कई प्रोजेक्ट आज यहां पर शुरू हो रहे हैं। बीते 10 वर्षों में हमने जनजातिय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखकर काम किया है। हमें 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है।

यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

पीएमओ ने एक बयान में बताया कि पीएम मोदी एक-दो मार्च को झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। यहां उनका 2,40,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। बयान में कहा गया कि ‘‘ एक मार्च सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री झारखंड के धनबाद के सिन्‍द्री पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।’’ ये विकास परियोजनाएं उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री 8900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का सिन्‍द्री उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। 

दोबारा चालू होने वाला तीसरा उर्वरक संयत्र

बयान में कहा गया है, “ इससे देश में प्रति वर्ष लगभग 12.7 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के कायाकल्‍प के बाद यह देश में दोबारा चालू होने वाला तीसरा उर्वरक संयंत्र है। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों को क्रमशः दिसंबर 2021 और नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया था।” इसके अलावा, प्रधानमंत्री झारखंड में 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं में सोन नगर-अंडाल को जोड़ने वाली तीसरी और चौथी लाइन, टोरी-शिवपुर पहली और दूसरी तथा बिराटोली-शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन (टोरी-शिवपुर परियोजना का हिस्सा), मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शामिल हैं। 

रेल सेवाओं का विस्तार

बयान में कहा गया है कि इन परियोजनाओं से राज्य में रेल सेवाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। बयान के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री तीन ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे जिनमें देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बदामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से ज्यादा डिब्बों वाली मालगाड़ी का परिचालन शुरू करना शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री झारखंड में उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना (एसटीपीपी), चतरा की यूनिट-1 (660 मेगावाट) सहित महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 7500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस परियोजना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इसके अलावा, ‘पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान’ के अनुसार, मोदी रामगढ़ जिले में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के उत्तरी उरीमारी कोल हैंडलिंग संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- 

JNU में ABVP और वाम समर्थित गुटों के बीच झड़प, कई छात्र हुए घायल; VIDEO आया सामने

Bill Gates ने भारत के ‘टीकाकरण अभियान’ से लेकर ‘AI’ तक को सराहा, जानें और क्या कहा

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *