धोनी का जलवा, अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में ब्रावो और साक्षी के साथ खेला डांडिया, देखें ये Video


अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी। - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां भी होते हैं, लाइमलाइट बस उनका पीछा करते हुए आ जाती है। एक बार फिर से धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। धोनी का जलवा जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देखने को मिला। यहां वह अपनी पत्नी और वेस्टइंडिज प्लेयर ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आएं। मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के कई सेलिब्रिटियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वेस्ट इंडिज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन और ट्रेंट बोल्ट भी नजर आएं। अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में धोनी की तस्वीरें और वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया।

चेन्नई सुपरकिंग्स में साथ खेल चुके ब्रावो के साथ धोनी ने जमकर डांस किया। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी भी दोनों के साथ डांडिया खेलते हुए दिखीं। इसके अलावा धोनी ने मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ भी डांडिया खेला। सेरेमनी के पहले दिन में धोनी ब्लैक ड्रेस में नजर आए थे। उसके बाद रात में जब म्यूजिकल शो का आयोजन हुआ तो माही हल्के पीले कुर्ते में दिखें। ब्रावो ने भी पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था और उन्होंने डांडिया खेलने के दौरान अपने पूर्व कप्तान का जमकर साथ दिया। धोनी के अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की।

ये भी पढ़ें:

दुनिया की ऐसी पहली रेस जहां सबसे तेज उड़ने वाला बना विजेता, दुबई में जेट सूट पहन उड़ते हुए दिखे लोग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *