Delhi Police- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE PIC
दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर और केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है। दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बच्चे को बचाने के लिए अभियान जारी है। दिल्ली फायर सर्विस ने ये जानकारी दी है। 

बीते दिसंबर में एमपी में भी बोरवेल में गिरा था बच्चा

दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में भी 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। ये बच्चा 20 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। हालांकि रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी थी। करीब साढ़े चार घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था।

दरअसल खंडाला में खेलते समय बोरी से ढंके बोरवेल में ये बच्चा गिरा था। घटना इतनी अचानक हुई कि उसे पकड़ा नहीं जा सका। घटना की सूचना पर आनन फानन में प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। 

ये भी पढ़ें: 

श्मशान घाट में जलती चिता पर जादू-टोना कर रहे थे 3 तांत्रिक, 2 पकड़े गए, एक फरार

राम नवमी को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने किया बड़ा फैसला, रामभक्तों के खिले चेहरे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *