
चिराग पासवान और पशुपति पारस
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे। शाम 4 बजे बिहार के लिए रवाना होंगे। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में NDA द्वारा बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद पारस ने अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया गया। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
