VIDEO: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को मारी टक्कर, हादसे का CCTV फुटेज हुआ वायरल


कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र के देवास रोड पर दुर्गा प्लाजा के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला-पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। दुर्घटना में शामिल महिला-पुरुष को मामूली सी चोट आई है। हालांकि दुर्घटना के इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

टक्कर होते ही दूर जा गिरे स्कूटी सवार लोग

बता दें कि देवास रोड़ पर रविवार दोपहर में तीन बत्ती चौराहे की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार महिला-पुरुष को टक्कर मार दी। शहीद पार्क की ओर जाने के दौरान चौराहे पर टक्कर हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पर सवार महिला और पुरुष नीचे गिरे और गाड़ी दूर जा गिरी।

पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

दुर्घटना में कार का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में जब माधव नगर पुलिस से जानकारी ली गई तो पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। लिहाजा दोनों ही पक्षों के बारे में जानकारी भी अब तक सामने नहीं आई है। 

(उज्जैन से प्रेम दोदिया की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

लेस्बियन कपल का हुआ ब्रेकअप, एक भारत की तो दूसरी पाकिस्तान से, जानें किसने किसे दिया धोखा

Video: गली का कुत्ता समझ सैकड़ों लकड़बग्घों के बीच से सिर पर लकड़ी का गट्ठर लिए निकल गई महिला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *