Apr 14, 2024
11:41 PM (IST)
मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल
इस मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 6 मुबाकलों में से 4 जीतकर पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 6 मुकाबलों में से 4 में हारकर आठवें स्थान पर है।
Apr 14, 2024
11:37 PM (IST)
रोहित शर्मा की शतकीय पारी
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को एक छोर से संभालकर रखा। उन्होंने 63 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली।
Apr 14, 2024
11:35 PM (IST)
मथीशा पथिराना की धाकड़ गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मथीशा पथिराना ने इस मैच को मुंबई इंडियंस के खेमे से लुढ़का कर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलवाई। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 अहम विकेट झटके। उन्हीं के साथ तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने भी 1- 1 विकेट झटके।
Apr 14, 2024
11:25 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स 20 रन से जीता
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 186 रन ही बना पाई।
Apr 14, 2024
11:13 PM (IST)
रोमारियो शेफर्ड लौटे पवेलियन
रोमारिओ शेफर्ड 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। माथीशा पथिराना ने इस मैच में चार विकेट चटका लिए हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन है।
Apr 14, 2024
11:06 PM (IST)
टिम डेविड ने गंवाया विकेट
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा के साथ रोमारियो शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम को जीत के लिए 20 गेंदों में 54 रनों की जरूरत है।
Apr 14, 2024
10:56 PM (IST)
हार्दिक पांड्या हुए आउट
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन है।
Apr 14, 2024
10:47 PM (IST)
तिलक वर्मा लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा के साथ हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।
Apr 14, 2024
10:44 PM (IST)
आखिरी 5 ओवर में मुंबई इंडियंस का हाल
मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 50 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज 50 रन से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 14, 2024
10:37 PM (IST)
12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर के बाद 118 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 74 रन और तिलक वर्मा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 14, 2024
10:27 PM (IST)
मुंबई इंडियंस की आधी पारी हुई समाप्त
मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर के बाद 94 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 59 गेंदों में 113 रनों की जरूरत है।
Apr 14, 2024
10:19 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा के साथ तिलक वर्मा क्रीज पैर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन है।
Apr 14, 2024
10:14 PM (IST)
ईशान किशन हुए आउट
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 14, 2024
10:05 PM (IST)
पावरप्ले के दौरान टीम का हाल
पावरप्ले के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 63 रन बना लिए है। दोनों बल्लेबाज बढ़िया साझेदारी के साथ खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को विकेट की तलाश।
Apr 14, 2024
9:56 PM (IST)
4 ओवर के बाद स्कोर
मुंबई इंडिंयस ने 4 ओवर के बाद 38 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 21 रन और ईशान किशन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 14, 2024
9:47 PM (IST)
मुंबई इंडियंस की पारी के 2 ओवर पूरे
मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 ओवर के बाद 13 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 14, 2024
9:28 PM (IST)
आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का हाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में डेरिल मिचेल का विकेट गंवा दिया। एम एस धोनी ने छठे स्तन पर आकर 3 गेंदों में 3 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में टीम ने कुल 26 रन बनाए।
Apr 14, 2024
9:28 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 206 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 207 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई इंडियंस को इस मैच को जीतने के लिए 120 गेंदों में 207 रनों की जरूरत है।
Apr 14, 2024
9:09 PM (IST)
18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18 ओवर के बाद 173 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 60 रन और डेरिल मिचेल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 14, 2024
8:57 PM (IST)
कप्तान रुतुराज गायकवाड़ हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अपना अर्धशतक पूरा कर पवेलियन लौट गए हैं। शिवम दुबे के साथ क्रीज पर डेरिल मिचेल मौजूद हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन है।
Apr 14, 2024
8:45 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ओवर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरी ओवर में 22 रन बनाए हैं। शिवम दुबे के बल्ले से 2 छक्के और 1 चौका आया, वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने भी 1 चौका लगाया। दोनों बल्लेबाज 70 रनों से ज्यादा की साझेदारी से खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 133 रन है।
Apr 14, 2024
8:34 PM (IST)
12 ओवर के बाद स्कोर 100 के पार
चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर के बाद 102 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 40 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 14, 2024
8:25 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स की आधी पारी हुई समाप्त
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 84 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ बढ़िया प्रदर्शन करते हुए खेल रहे हैं। वहीं शिवम दुबे 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 14, 2024
8:15 PM (IST)
रचिन रवींद्र हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रचिन रवींद्र 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन है।
Apr 14, 2024
8:01 PM (IST)
पावरप्ले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का हाल
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पावरप्ले के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 29 रन और रचिन रवींद्र 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 14, 2024
7:51 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स 4 ओवर के बाद
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ओवर के बाद 24 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 14, 2024
7:40 PM (IST)
अजिंक्य रहाणे हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन है।
Apr 14, 2024
7:32 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करने के लिए रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी के लिए मोहोम्मद नबी को भेजा।
Apr 14, 2024
7:11 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट विकल्प:
मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, शेख रशीद।
Apr 14, 2024
7:10 PM (IST)
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट विकल्प:
सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।
Apr 14, 2024
7:09 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI:
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
Apr 14, 2024
7:08 PM (IST)
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल।
Apr 14, 2024
7:03 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।
Apr 14, 2024
6:37 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।
Apr 14, 2024
6:37 PM (IST)
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
Apr 14, 2024
6:37 PM (IST)
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों के नाम 5-5 ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 20 मैच मुंबई इंडियंस के नाम रहे हैं। वहीं, चेन्नई को मुंबई के खिलाफ 16 जीत मिली हैं।
Apr 14, 2024
6:36 PM (IST)
आईपीएल 2024 का 29वां मैच
आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके की टीम फिलहाल 5 मैचों में 3 जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई ने 5 मैचों में से 2 मैचों में ही जीत हासिल की है।