ट्रंप से मुलाकात के बाद जेलेंस्की का आया बयान, जानें टॉमहॉक मिसाइलों को लेकर क्या कहा?


जेलेंस्की ने ट्रंप से मुलाकात को लेकर दिया बयान।- India TV Hindi
Image Source : AP
जेलेंस्की ने ट्रंप से मुलाकात को लेकर दिया बयान।

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने कहा कि भले ही अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलें देने की उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कथित तनावपूर्ण बैठक ‘सकारात्मक’ थी। जेलेंस्की ने रेखांकित किया कि यूक्रेन के साथ आर्थिक सौदों में अमेरिका की रुचि बनी हुई है। जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने की संभावना खारिज कर दी है, जिनसे उनके देश को बहुत मदद मिलती। 

दरअसल, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से शुक्रवार को मुलाकात करने से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। जेलेंस्की ने रविवार को कहा, ‘‘मेरी राय में, वह रूसियों से मुलाकात होने तक उनके साथ कोई तनाव नहीं बढ़ाना चाहते।” उनकी टिप्पणियों पर सोमवार सुबह तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। यूक्रेन, रूस की जब्त परिसंपत्तियों और सहयोगियों से मिली मदद से अमेरिकी कंपनियों से 25 पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली खरीदने का इच्छुक है। हालांकि, इन्हें प्राप्त करने में समय लगेगा, क्योंकि पहले ही कई खरीददार कतार में हैं। 

अपनी मांगों पर अड़े पुतिन

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से इन उत्पादों को शीघ्रता से प्राप्त करने में मदद के बारे में बात की है, संभवतः यूरोपीय भागीदारों से। जेलेंस्की के मुताबिक ट्रंप ने उन्हें बताया कि पुतिन अपनी मांग पर अड़े हैं और चाहते हैं कि यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क और लुगांस्क क्षेत्रों को उन्हें सौंप दिया जाए। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि चूंकि ट्रंप ने अंततः वर्तमान अग्रिम मोर्चे पर ही रुकने का समर्थन किया था, इसलिए उनका समग्र संदेश उनके देश के लिए ‘सकारात्मक’ है। 

ट्रंप ने क्या कहा था?

बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को ‘विभाजित’ कर देना चाहिए, जिससे इसका अधिकांश हिस्सा रूस के पास रहे ताकि लगभग 4 साल से जारी युद्ध को खत्म किया जा सके। ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में यात्रा करने के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘जैसे यह अभी बंटा हुआ है, वैसा ही रहने दें। दोनों पक्ष लड़ाई रोकें, घर लौटें और लोगों की जान लेना बंद करें।’ ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को शांति के लिए कुछ जमीन छोड़नी पड़ सकती है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में भूकंप की वजह से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता

यमन तट पर जलते जहाज से 23 भारतीय नागरिकों को बचाया गया, विस्फोट के बाद लगी थी आग

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *