Apr 19, 2024
11:32 PM (IST)
मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल
इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं है। लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर ही है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 7 में से 3 मैच हारकर तीसरे स्थान पर ही है।
Apr 19, 2024
11:32 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स की बढ़िया गेंदबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के 6 विकेट चटकाकर उन्हें 176 रनों पर ही रोक दिया। टीम की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए। वहीं मोहसिन खान, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस ने 1- 1 विकेट लेकर टीम में योगदान दिया।
Apr 19, 2024
11:25 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स की बेहतरीन बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली, वहीं क्विंटन डि कॉक ने भी 54 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया।
Apr 19, 2024
11:18 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट से जीता मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले को जीत लिया है। टीम की ओर से क्विंटन डि कॉक और केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में जीत हासिल की है।
Apr 19, 2024
11:04 PM (IST)
केएल राहुल लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल 82 रन बनाकर आउट हो गए हैं। निकोलस पूरन के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन है।
Apr 19, 2024
10:59 PM (IST)
लखनऊ की टीम के 17 ओवर हुए पूरे
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 17 ओवर के बाद 161 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से केएल राहुल 82 रन और निकोलस पूरन 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 16 रनों की जरूरत है।
Apr 19, 2024
10:49 PM (IST)
क्विंटन डि कॉक लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। केएल राहुल के साथ निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। टीम को जीत के लिए 27 गेंदों पर 40 रनों की जरूरत है।
Apr 19, 2024
10:40 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 14 ओवर के बाद 123 रन बना लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक पूरा कर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 19, 2024
10:29 PM (IST)
12 ओवर के बाद लखनऊ की टीम का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 12 ओवर के बाद 110 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से केएल राहुल 63 रनों की पारी खेल रहे हैं, वहीं क्विंटन डि कॉक उनके साथ 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 47 गेंदों में 67 रनों की जरूरत है।
Apr 19, 2024
10:20 PM (IST)
लखनऊ की टीम की आधी पारी हुई समाप्त
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 94 रन बना लिए हैं। क्विंटन डि कॉक 41 रन और केएल राहुल 49 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 19, 2024
10:13 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर के बाद 84 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और क्विंटन डि कॉक बढ़िया साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 93 रनों की जरूरत है।
Apr 19, 2024
10:01 PM (IST)
पावरप्ले में लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पावरप्ले के दौरान 54 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल 34 रन और क्विंटन डि कॉक 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 19, 2024
9:51 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 4 ओवर के बाद 36 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
Apr 19, 2024
9:43 PM (IST)
लखनऊ की टीम के 2 ओवर हुए पूरे
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 2 ओवर के बाद 18 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 7 रन और क्विंटन डि कॉक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 19, 2024
9:28 PM (IST)
धोनी की दमदार पारी
एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों पर 28 रन बनाए। धोनी ने इस दौरान 2 छक्के और 3 चौके मारे। धोनी का शानदार फिनिश के कारण सीएसके की टीम इस स्कोर तक पहुंच सकी। जडेजा ने भी धोनी का साथ निभाया। जडेजा ने इस मैच में 40 गेंदों पर 57 रन बनाए।
Apr 19, 2024
9:16 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया 177 रनों का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को 120 गेंदों में 177 की जरूरत है।
Apr 19, 2024
9:09 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19 ओवर के बाद 159 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 56 रन और एम. एस धोनी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 19, 2024
9:00 PM (IST)
मोईन अली हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज मोईन अली 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रविंद्र जडेजा के साथ बल्लेबाजी के लिए एम. एस धोनी क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन है।
Apr 19, 2024
8:50 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 16 ओवर हुए पूरे
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16 ओवर के बाद 113 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 20 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 19, 2024
8:40 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। टीम की ओर रविंद्र जडेजा 36 रन और मोईन अली 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम 7 के मौजूदा रन रेट के साथ खेल रही है।
Apr 19, 2024
8:34 PM (IST)
समीर रिजवी लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज समीर रिजवी पवेलियन लौट गए हैं। क्रुणाल पांड्या ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए अपना निजी दूसरा विकेट चटकाया। रविंद्र जडेजा के साथ मोईनअली क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों को एक बेहतरीन साझेदारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना होगा।
Apr 19, 2024
8:27 PM (IST)
शिवम दुबे हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रविंद्र जडेजा के साथ समीर रिजवी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन है।
Apr 19, 2024
8:19 PM (IST)
चेन्नई की टीम की आधी पारी हुई समाप्त
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 29 रन और शिवम् दुबे 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का मौजूदा रन रेट 8.16 है।
Apr 19, 2024
8:11 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का गिरा तीसरा विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रविंद्र जडेजा के साथ शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन है।
Apr 19, 2024
8:00 PM (IST)
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स का हाल
पावरप्ले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रविंद्र जडेजा 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
Apr 19, 2024
7:54 PM (IST)
रुतुराज गायकवाड़ लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आउट हो गए हैं। अजिंक्य रहाणे के साथ क्रीज पर रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन है।
Apr 19, 2024
7:49 PM (IST)
चेन्नई की पारी के 4 ओवर हुए पूरे
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 ओवर के बाद 29 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 13 रन और अजिंक्य रहाणे 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम 7.25 के मौजूदा रन रेट के साथ खेल रही है।
Apr 19, 2024
7:39 PM (IST)
रचिन रवींद्र हुए आउट
रचिन रवींद्र दूसरे ओवर में अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए हैं। अजिंक्य रहाणे के साथ रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मौजूद। 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 7 रन है।
Apr 19, 2024
7:31 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र क्रीज पर उतरे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाजी के लिए मैट हेनरी को भेजा।
Apr 19, 2024
7:11 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट विकल्प:
समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिचेल सेंटनर।
Apr 19, 2024
7:10 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट विकल्प:
अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, अरशद खान।
Apr 19, 2024
7:09 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI:
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना।
Apr 19, 2024
7:08 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI:
क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
Apr 19, 2024
7:03 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी का फैसला लिया। थोड़ी ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू होगी।
Apr 19, 2024
7:01 PM (IST)
आज के मैच में मौसम का हाल
लखनऊ में शाम को तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। नमी 31 प्रतिशत जबकि हवा की गति 18 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Apr 19, 2024
6:57 PM (IST)
आज के मैच में पिच का हाल
लखनऊ की पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी फायदा मिलता है और बल्लेबाजों को वे मुश्किल में डाल सकते हैं। हालांकि अगर बल्लेबाज संभलकर खेलें तो रन भी बन सकते हैं। लेकिन यहां पर स्पिनर्स अपना प्रभाव डालते हैं। खास तौर पर पहले कुछ ओवर के बाद स्पिनर्स को खेलना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
Apr 19, 2024
6:54 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड:
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु, मोईन अली, मिशेल सेंटनर , शेख रशीद, अरवेल्ली अवनीश, महेश थीक्षाना, आरएस हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, अजय जादव मंडल, रिचर्ड ग्लीसन, दीपक चाहर।
Apr 19, 2024
6:54 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड:
क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रेरक मांकड़, अरशद खान, कृष्णप्पा गौतम , अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, नवीन-उल-हक, देवदत्त पडिक्कल, युद्धवीर सिंह चरक, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।
Apr 19, 2024
6:54 PM (IST)
आज का मैच
आईपीएल 2024 का 34वां मैच आज इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। पॉइंट्स टेबल पर चेन्नई सुपर किंग्स 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 6 में से 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है।