VIDEO: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 23 घायल, मृतकों में बच्चे भी शामिल


chhattisgarh accident- India TV Hindi


छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ग्राम कठिया मे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। कहा जा रहा है कि सड़क पर खड़ी मासदा गाड़ी मे जा घुसी डीआई  गाड़ी  और इस एक्सीडेंट मे 8 लोगों की मौत हो गई। इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक समधिन भेंट कार्यक्रम मे ग्राम तिरैया से गए थे सभी लोग और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया मे हादसा हो गया। इस घटना मे तीन बच्चे समेत 5 महिलाओं की मौत की खबर है।

देखें हादसे का वीडियो

सभी मृतक ग्राम पथरा के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में सभी घायलों की बेमेतरा जिला अस्पताल, सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।


 

(छत्तीसगढ़ से सिकंदर खान की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *