‘अगर तुम न मिलती तो मैं…’ विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए जो कहा, जानकर कहेंगे- पति हो तो ऐसा


Anushka Sharma virat kohli- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली।

बॉलीवुड और क्रिकेट की पावर पैक्ड जोड़ी विराट कोहली और आनुष्का शर्मा एक लवी-डवी कपल हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक मौका भी नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर भी दोनों का ये प्यार कई मौकों पर देखने को मिलता रहता है। आज अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर भी विराट कोहली ने एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुष्का शर्मा के लिए जो कुछ कहा वो जरूर आपका दिल जीत लेगा। विराट कोहली का ये स्पेशल पोस्ट एक्ट्रेस का दिन और खास बनाने के लिए काफी है। इस पोस्ट के जरिए क्रिकेटर ने अपने दिल की बात कही है। 

विराट ने किया अनुष्का के लिए खास पोस्ट

सामने आए विराट कोहली के इंस्टग्राम पोस्ट में चार तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। पहली दो तस्वीरों में अनुष्का शर्मा बेहद कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक में वो शॉर्ट और टॉप में हैं तो दूसरी में वो अपनी जुल्फों को संवारती दिख रही हैं। वहीं दो और तस्वीरें हैं जिसमें विराट कोहली खुद एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही वादियों के बीच घूमते दिख रहे हैं। इसकी झलक में दोनों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए विराट ने कैप्शन में दिल खोलकर रख दिया है। उन्होंने लिखा, ‘अगर तुम न मिलती तो मैं पूरी तरह से खो जाता। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। आप हमारी दुनिया को रोशन करती हैं। आप हमें बहुत पसंद हैं।’

यहां देखें पोस्ट

लोग कर रहे तारीफ

इस रोमांटिक पोस्ट को देखने के बाद लोग विराट कोहली की तारीफें करते नहीं थक रह हैं। एक ओर लोग अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग का कहाना है कि पति हो तो विराट कोहली जैसा। एक शख्स ने लिखा, ‘विराट जैसा पति मिलना भी नसीब की बात है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘विराट कोहली और अनुष्का में बहुत प्यार है।’

फिल्मों से दूर हैं एक्ट्रेस

बता दें कि अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 16 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘संजू और सुल्तान’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम किया। उन्हें आखिरी बार 2018 में वरुण धवन स्टारर ‘सुई धागा’ में देखा गया था। अनुष्का ने ‘कला’ फिल्म के गाने ‘घोड़े पे सवार हैं’ में भी अभिनय किया। अब लंबे वक्त से वो फिल्मों से दूर हैं। 

कैसे हुई दोनों की मुलाकात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनका प्यार बढ़ता गया। छह साल तक डेटिंग करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। कोहली से शादी के बाद अनुष्का लगातार फिल्मों से जुड़ी रहीं। बाद में उनकी पहली संतान वामिका के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया। इस साल दोनों का एक बेटा हुआ है। जिसका नाम अकाय रखा गया है

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed