लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 5वें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। आज यानी 25 मई को छठे चरण का मतदान किया जाएगा। 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। बता दें कि आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग की जाएगी। बता दें कि सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 लोगों सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वी यूपी के दौरे पर जाने वाले हैं। बता दें कि 25 मई को यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा।
