WhatsApp यूजर्स की मौज, अब भेज पाएंगे लंबे Voice मैसेज, जानें कैसे


WhatsApp Voice Notes- India TV Hindi

Image Source : FILE
WhatsApp Voice Notes

WhatsApp यूजर्स अब लंबे वॉइस मैसेज भेज पाएंगे। मेटा ने अपने इंस्टैंट मैसैजिंग प्लेटफॉर्म के लिए यह नया फीचर जारी कर दिया है। यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया गया है। यूजर्स अब अपने स्टेटस में 1 मिनट लंबा वॉइस मैसेज लगा सकेंगे। इसके अलावा वाट्सऐप कई और नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जिसे फिलहाल बीटा वर्जन के लिए लाया गया है।

यूजर्स की टेंशन खत्म

वाट्सऐप के इस नए फीचर्स के यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म हो गई है। अब वो एक ही बार में लंबे वॉइस मैसेज स्टेटस में लगा सकते हैं। पहले उन्हें केवल 30 सेकेंड के वॉइस मैसेज स्टेटस में लगाने की आजादी थी, जिसकी वजह से उन्हें दो भागों में वॉइस मैसेज भेजने पड़ते थे। इस फीचर को फेजवाइज जारी किया गया है। ऐसे में अगर आपके वाट्सऐप में 1 मिनट लंबे वॉइस मैसेज को स्टेटस में शेयर करने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है, तो आप अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।

वाट्सऐप ने इस फीचर को स्टेंडर्ड के साथ-साथ बिजनेस अकाउंट यूजर्स के लिए भी जारी किया गया है। अगर, आपने वाट्सऐप के इस नए फीचर को ट्राई नहीं किया है, तो हम आपको बताएंगे कि इसे कैसे यूज कर सकते हैं?

ऐसे करें यूज

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ऐप को अपडेट करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें।
  • फिर नीचे दिए गए Updates टैब पर जाएं।
  • अब आपको यहां Plus आइकन या फिर Pencil आइकन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ दाहिनी ओर एक पेंसिल का आइकन मिलेगा।
  • इस पर टैप करते ही आपको वॉइस रिकॉर्ड करके शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस तरह से आप 1 मिनट लंबे वॉइस मैसेज को वाट्सऐप स्टेटस में शेयर कर सकेंगे।

अगर, आपके स्मार्टफोन में यह फीचर अभी नहीं मिला है, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। आने वाले कुछ दिन में आपको यह फीचर मिलने लगेगा। इसके बाद आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके 1 मिनट लंबा वॉइस मैसेज स्टेटस में शेयर कर पाएंगे।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *