Lava ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, 10 हजार से कम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स


Lava Yuva 5G India launch- India TV Hindi

Image Source : FILE
Lava Yuva 5G India launch

Lava ने एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन Yuva 5G भारत में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन ब्रांड का यह फोन Yuva सीरीज में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ-साथ बड़ी बैटरी, डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं। जैसा कि नाम से ही साफ है, ब्रांड का यह फोन युवाओं के लिए लाया गया है। फोन की कीमत कम रखी गई है, ताकि उन्हें इसे अफोर्ड करने में कोई दिक्कत न हो। Lava Yuva 5G का सीधा मुकाबला Realme, Infinix, Redmi के बजट 5G स्मार्टफोन से होगा।

Lava Yuva 5G के फीचर्स 

लावा का यह बजट 5G स्मार्टफोन 6.52 इंच के LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में HD+ रेजलूशन दिया गया है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। लावा ने इस फोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया है। फोन Unisoc T750 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इस बजट फोन में 4GB RAM दिया गया है, जिसे वर्चुअली 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

लावा के इस बजट फोन में 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। Lava Yuva 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। लावा का यह फोन स्टॉक Android 13 पर काम करता है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, डुअल सिम कार्ड सपोर्ट फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Lava Yuva 5G: कितनी है कीमत?

लावा का यह बजट 5G स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है। इस फोन को मिस्टिक ग्रीन और मिस्टिक ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। इसकी पहली सेल 5 जून को आयोजित की जाएगी।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *