Bihar Lok Sabha Election 7th Phase voting: आरा-जहानाबाद में फायरिंग, दानापुर में BJP कार्यकर्ता को पीटा


bihar election- India TV Hindi


बिहार में सातवें चरण का मतदान

बिहार लोकसभा की 40 सीटों पर सातवें चरण का मतदान शनिवार, एक जून को संपन्न हो गया। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान हुआ जो 19 अप्रैल को शुरू होकर एक मई को खत्म हुआ। अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर शाम 6 बजे तक 50.56% वोटिंग हुई, जिसमें सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र में 56.91% तो सबसे कम पटना साहिब में 45% वोटिंग हुई। वहीं अंतिम चरण के मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। आरा के बड़हरा इलाके के पैगा गांव में और जहानाबाद में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच गोलीबारी की खबर है तो वहीं दानापुर में भाजपा कार्यकर्ता की लोगों ने पिटाई कर दी है।

आरा और जहानाबाद में फायरिंग

आरा में हुई घटना में 4 लोगों को गोली लगी है। कहा जा रहा है कि मतदान के दौरान कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी और मतदान खत्म होते ही एक पक्ष के कुछ बदमाशों ने करीब 10 राउंड गोली चलाई जिसमें 4 लोगों की गोली लगी है। घटना में दो घायलों को आर के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है और खुद इस कांड का मॉनिटरिंग जिलाधिकारी भोजपुरी महेंद्र कुमार कर रहे हैं।

कहीं वोट का बहिष्कार तो कहीं भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई

जानकारी के मुताबिक बिहार में 32 मतदान केंद्रों पर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया। काराकाट के बूथ संख्या 172 पर ग्रामीणों ने रोड और पानी की समस्या को लेकर वोटिंग का बहिष्कार किया। सासाराम में मतदान केंद्र संख्या-204 धनेज उतरी भाग पर 2 वोटरों की मौत हो गई। तो वहीं दानापुर में लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी। कुल मिलाकर छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। अब उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है और इसका फैसला अब चार जून को होगा।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *