‘कहानी घर-घर की’ की पार्वती का दिखेगा नया अवतार, ‘शर्माजी की बेटी’ में अलग अंदाज में छाएंगी साक्षी तंवर


Sakshi tanwar- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
साक्षी तंवर।

‘कहानी घर घर की’ टीवी का सबसे पसंदीदा और पॉपुलर शो रहा है। इस शो को लोग काफी पसंद करते थे। इस शो की कास्ट भी घर-घर में लोकप्रिय रही। सबसे ज्यादा चर्चित किरदार पार्वती का था, जो हर किसी के लिए एक आइडियल महिला के रूप में नजर आई थी। इस किरदार को टीवी की फेमस एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने निभाया था। साक्षी इस रोल में छा गई थीं। लोगों ने साक्षी को काफी पसंद किया था और लोग उन्हें पारवती के नाम से ही जानने लगे। इसके बाद साक्षी ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से पर्दे पर वापसी कीं। ये शो भी सुपरहिट रहा, लेकिन इसके बाद साक्षी ने टीवी के पर्दे से किनारा कर लिया। वो लंबे वक्त से किसी टीवी शो में नजर नहीं आईं। अब साक्षी फिल्मों में नजर आती हैं। ‘मौहल्ला अस्सी’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से शुरुआत करने वाली साक्षी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की क्वीन बन गई हैं। जल्द ही साक्षी ‘शर्माजी की बेटी’ में नजर आएंगी। 

इस फिल्म में आएंगी नजर

प्राइम वीडियो ने आज स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ के लिए विशेष विश्वस्तरीय प्रीमियर की तारीख की घोषणा की। अप्लॉस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म को ताहिरा कश्यप खुराना ने लिखा और निर्देशित किया है और इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयमी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन डबास भी हैं। दर्शकों को आकांक्षाओं, सपनों और जवानी के पलों के उतार-चढ़ाव भरे सर पर ले जाने वाली यह फिल्म 28 जून को भारत और 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से प्रीमियर की जायेगी। 

यहां देखें पोस्ट

कैसी होगी फिल्म की कहानी

‘शर्माजी की बेटी’ प्राइम मेंबरशिप में सबसे शामिल की जाने वाली सबसे नई फिल्म है। भारत में प्राइम के मेंबर्स केवल ₹1499/वर्ष की एक ही मेम्बरशिप में बचत, सुविधा और मनोरंजन का मजा लेते हैं। हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’  महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सामने आने वाली चुनौतियों से संबंधित विषयों के बारे में पता लगाती है।  मध्यमवर्ग की तीन महिलाओं और दो किशोरियों- जो सभी एक ही पारिवारिक नाम ‘शर्मा’ लगाती हैं, उनके बहु-पीढ़ीगत लेंस के माध्यम से यह फिल्म उनके अनूठे अनुभवों और संघर्षों को दर्शाती है। ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा निर्देशित  फिल्म साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयमी खेर द्वारा शानदार ढंग से निभाई गई तीन वयस्क महिलाओं के आपस में जुड़े सफर पर नजर डालती है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *