‘सिकंदर’ के लुक में कुछ ऐसे दिखेंगे सलमान खान, सामने आई झलक तो फैंस बोले- ‘अब होगा बवाल’


Salman Khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
‘सिकंदर’ के लुक में छाए सलमान

भाईजान यानी कि सलमान खान इस बार ‘सिकंदर’ बनकर लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ये फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी जिसकी शूटिंग बीते दिनों शुरु हो चुकी हैं। वहीं इसी बीच अब हाल ही में सलमान खान ने ‘सिकंदर के सेट से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस लुक में सलमान खान काफी यंग और डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। 

‘सिकंदर’ के लुक में छाए सलमान

जब से सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट हुई है, फैंस फिल्म से जुड़ी खबरों पर लगातार अपनी नजरें बनाए हुए हैं। इसी बीच अब हाल ही में सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सिकंदर का फर्स्ट लुक शेयर कर लोगों की एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ा दिया है। दरअसल 18 जून का सिकंदर की शूटिंग का पहला दिन था और सलमान ने सेट से पहली तस्वीर साझा की है। इस फोटो में भाईजान एकदम नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। सलमान का ये डैशिंग लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। हर कोई उनके इस लुक की तारफी करते नहीं थक रहा है। वहीं सलमान खान के साथ इस फोटो में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आर मुर्गदास भी नजर आ रहे हैं। सलमान द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है। इंटरनेट पर ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। वहीं फैंस सलमान के इस लुक पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक ने सलमान खान के इस लुक पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘अब बवाल होगा’, वहीं एक ने लिखा है- ‘ये दिन ब दिन और जवान होते जा रहे हैं’, इसी तरह लगातार फैंस काॅमेंट में भाईजान के इस लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

कब रिलीज होगी सिकंदर ?

बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर का डायरेक्शन एआर मुरुगदास कर रहे हैं, जिन्होंने आमिर खान स्टारर गजनी डायरेक्ट की थी। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म को नाडियावाला ग्रैंडसन हाउस के बैनर तले बनाया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा बाहुबली स्टार कटप्पा यानी सत्यराज भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2024 ईद पर रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *