सिर-मुंह पर ‘खून’ की पट्टी, हाथ में डंडा, दहशत फैला रहे 6 यूट्यूबर्स सलाखों के पीछे- देखें VIDEO


बाजार में दहशत फैला रहे यूट्यूबर्स गिरफ्तार- India TV Hindi


बाजार में दहशत फैला रहे यूट्यूबर्स गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क पर खून जैसे रंग से सनी पट्टी बांधकर दहशत फैलाने वाले 6 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया गया है। ये यूट्यूबर्स सिर और मुंह पर खून जैसे रंग से सनी पट्टी बांध हाथों में डंडे लेकर बाजार में घूमकर रील बना रहे थे। रील बनाने वाले ये यूट्यूबर्स बाजार में दहशत का पर्याय बन गए थे। पुलिस ने इन यूट्यूबर्स को बुलंदशहर की डिबाई कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार यूट्यूबर्स का नाम- शिवा कुमार, रोबिन कुमार, कुशल कुमार, अंकुश मीना, अमन कुमार, सचिन मीणा हैं। (रिपोर्ट- वरुण शर्मा)

ये भी पढ़ें- 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *