नहीं रहे ऑस्कर विजेता ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ के निर्माता, इस कारण 63 की उम्र में हुआ निधन


Jon Landau dies- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नहीं रहे ‘अवतार’ के निर्माता

ऑस्कर विजेता निर्माता जॉन लैंडौ, जिन्होंने फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून के साथ मिलकर फिल्म ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ के लिए काम किया था। उनका कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। निधन से पहले लैंडौ ने ‘अवतार 2’ सीक्वल के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 1997 में रिलीज हुई ‘टाइटैनिक’ को लैंडौ और कैमरून की बदौलत सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार और तीन ऑस्कर जीते। इस जोड़ी ने अब तक रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चार फिल्मों में से तीन साथ में बनाई है। वहीं जॉन लैंडौ के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को तगड़ा झटका लगा है।

नहीं रहे ‘अवतार’ के निर्माता

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि जेम्स कैमरून की साइंस फिक्शन फ्रैंचाइजी में साथ में काम कर चुके जॉन लैंडौ की मौत की खबर से मनोरंजन जगत और उनके फैंस के बीच जबरदस्स हलचल मच गई है। लैंडौ ने 1980 के दशक में प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया और ‘टाइटैनिक’ आपदा पर बनी निर्देशक जेम्स कैमरून की हाई-बजट फिल्म के निर्माता बनने तक के लिए कड़ी मेहनत की थी। इस फिल्म के साथ लैंडौ और कैमरून ने 14 ऑस्कर नामांकन और सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार भी जीता।

इस वजह से हुआ ‘अवतार’ के निर्माता का निधन

‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ के निर्माता जॉन लैंडौ का निधन कैंसर के कारण हुआ। आपको बता दें कि निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे जेमी लैंडौ ने की। जॉन लैंडौ ब्रॉडवे निर्देशक टीना लैंडौ, सिम्फनी स्पेस की कार्यकारी निदेशक कैथी लैंडौ और स्टार ट्रेक के निर्देशक लेस लैंडौ के भाई थे। उनके बेटे जेमी, जोडी और उनकी पत्नी जूली लगभग चालीस साल से लैंडौ से अलग रह रहे हैं।

जॉन लैंडौ की प्रोफेशनल लाइफ

1997 में रिलीज हुई ‘टाइटैनिक’ से लैंडौ को एक अलग जगह मिली है। बता दें कि लैंडौ और कैमरून के बदौलत ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार और तीन ऑस्कर नामांकन जीते। इस जोड़ी ने अब तक रिलीज़ हुई चार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों दी है। फिल्म ‘टाइटैनिक’ के अलावा, जो अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में चौथे नंबर पर है। 2009 की फिल्म ‘अवतार’ पहले नंबर पर है, जबकि 2022 की सीक्वल ‘अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर’ तीसरे नंबर पर है। ‘टाइटैनिक’ दुनिया भर में $1 बिलियन से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली फिल्म है। वहीं एवेंजर्स: एंडगेम दूसरे नंबर पर है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *