VIDEO: मथुरा में भाजपा नेता की होटल में संदिग्ध मौत, CCTV में तड़पते दिखे, जहर देने की आशंका


bjp leader suspicious death- India TV Hindi


भाजपा नेता की संदिग्ध मौत

मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र में होटल मालिक और भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। होटल मालिक और भाजपा नेता की मौत का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आधी रात के बाद कैसे उनकी तड़प-तड़पकर जान चली जाती है। होटल मालिक के अलावा वहां के दो कर्मचारियों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजन इस मामले में साजिश के तहत जहर देकर मारने की बात कह रहे हैं। 

देखें वीडियो

होटल मालिक और दो कर्मचारी को जहर दिए जाने की आशंका

जानकारी के मुताबिक कोसी के नेशनल हाईवे पर स्थित मुनि होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां होटल के मालिक और दो कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने होटल मालिक को मृत घोषित कर दिया। घटना का दो सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक वीडियो में एक कर्मचारी तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में होटल मालिक पहले तड़पता है फिर कुर्सी से नीचे गिर जाता है। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी की भी हालत खराब हो जाती है। 

मुनि होटल के मालिक नरेश चौधरी रविवार की रात करीब 10 बजे अपने घर से होटल पहुंचे। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे वह सीसीटीवी में तड़पते हुए दिखाई देते हैं और फिर गिर जाते हैं। वहीं कर्मचारी संतोष और मोहन एवं एक अन्य को भी बेचैन होते हुए देखा जा सकता है। होटल मालिक के बारे में जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। मृतक के परिजन आर पी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने  नरेश को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि फोन आया कि होटल के गेट नहीं खुल रहे हैं। जिसके बाद शीशे के अंदर झांक कर देखा तो तीनों जमीन पर पड़े दिखाई दिए। नरेश सिंह के भाई आर पी सिंह ने बताया कि एक लड़के ने बताया है कि सबको जहर खिलाया है। अब जहर किसने दिया, क्यों दिया यह पुलिस पता करेगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

(मथुरा से मोहन श्याम शर्मा की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed