नीता अंबानी ने बदल दी फैशन की परिभाषा, अनंत-राधिका की मेहंदी में रिपीट की कुंदन स्टाइल ज्वेलरी


Nita Ambani- India TV Hindi

Image Source : VIRAL BHAYANI
नीता अंबानी ने बदल दी फैशन की परिभाषा

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की रस्में जोरों से चल रही हैं जहां अंबानी लेडीज के लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अनंत-राधिका के मेहंदी से नीता अंबानी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नीता अंबानी की ये लेटेस्ट तस्वीरें देख आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। अंबानी परिवार की बहू नीता की सादगी और उनके शानदार फैशन ने महफिल में चार चांद लगा दिए। अनंत-राधिका की मेहंदी में नीता अंबानी ने जो ज्वेलरी रिपीट की वो उन्होंने ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहन चुकी हैं।

अनंत-राधिका की मेहंदी से सामने आया नीता अंबानी का लुक

10 जुलाई, 2024 को अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक भव्य मेहंदी समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नीता अंबानी का लुक बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। नीता ने मशहूर डिजाइनर टीम अबू जानी संदीप खोसला द्वारा तैयार की गई रॉयल साड़ी को पहनी थीं। नीता अंबानी ने मोर के रंग का पन्ना हरा रंग का थाराड लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने नीले रंग के सिल्क दुपट्टे और गोल्डन रंग के ब्लाउज के साथ पहना था। उनके मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप बहुत ही बारीकी से किया था।

Nita Ambani

Image Source : INSTAGRAM

नीता अंबानी ने रिपीट की कुंदन स्टाइल ज्वेलरी

नीता अंबानी ने अनंत-राधिका की मेहंदी में रिपीट की ज्वेलरी

अपने लुक को निखारने के लिए नीता अंबानी ने ग्लैम मेकअप और फ्रेंच बन हेयरस्टाइल चुना। उन्होंने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ एक बड़ा कुंदन डायमंड और गोल्ड नेकलेस भी पहना हुआ है। वहीं इस बार नीता अंबानी की साड़ी नहीं बल्कि उनकी रिपीट की गई ज्वेलरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिन्हें उन्होंने पहले ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहना था।

नीता अंबानी ने बदल दी फैशन की परिभाषा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पिठ्ठी समारोह में भी नीता अंबानी ने ये शाही लुक रिपीट किया था, जिसमें उन्हें इसी कुंदन स्टाइल ज्वेलरी में देखा गया था। बड़े हीरे के झुमके और मांग टीके के साथ नीता ने अपने लुक को पूरा किया। हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि नीता अंबानी ने 2019 में अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी यही झुमके और मांग टीका पहना था।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *