नीट पेपर लीक मामले में 3 और गिरफ्तार, सभी सॉल्वर गैंग का रह चुके हिस्सा, मेडिकल की भी करते थे पढ़ाई


नीट पेपर लीक केस- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
नीट पेपर लीक केस

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार जो कि भरतपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल का छात्र हैं। ये दोनों सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे। इसके अलावा तीसरा शशि कुमार पासवान है। ये भी नीट पेपर लीक मामले का सरगना है। 

शशि पासवान पंकज का है साथी

शशि कुमार पासवान पहले गिरफ्तार हुए पंकज उर्फ आदित्य का साथी है। इसने हजारीबाग से एक बक्से से पेपर चुराया था। इसमें उसकी मदद भी की थी। ये सभी हजारीबाग में पेपर सॉल्व करने के लिए एग्जाम के दिन 5 मई को सुबह मौजूद थे। 

रांची रिम्स और पटना एम्स से भी हुई गिरफ्तारी

इससे पहले सीबीआई ने रांची रिम्स मेडिकल कॉलेज से सुरभि कुमारी नाम की छात्रा और सुरेंद्र नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। इनसे पहले पटना एम्स के 4 मेडिकल छात्रों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सब पेपर सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे।

इसके पहले भी हो चुके ये गिरफ्तार

सीबीआई की जांच में पता चला कि एनआईटी, जमशेदपुर से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) पासआउट शशिकांत पासवान, कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था। इसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था।

MBBS की स्टूडेंट सुरभी कुमारी भी सॉल्वर गैंग का हिस्सा

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अब तक नीट-यूजी मामलों के संबंध में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सीबीआई ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सुरभि कुमारी को ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दो दिनों तक गहन पूछताछ के बाद सुरभी कुमारी को हिरासत में लिया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *