रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश, बोलीं- यह त्योहार प्रेम और सद्भावना बढ़ाता है


President Droupadi Murmu message to the country on the occasion of Raksha Bandhan said this festival- India TV Hindi

Image Source : ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। दुकानों पर रगं-बिरंगी राखियों का कलेक्शन भी बिकने लगा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को संध्या देश के लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान भाई-बहन के रिश्ते को अनोखा बताया और कहा कि यह भाई-बहन के बीच अनोखे बंधन का त्योहार है, जो आपसी विश्वास और प्रेम को मजबूत करता है। उन्होंने इस दौरान महिलाओं की रक्षा पर भी देश के लोगों को संदेश दिया है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रक्षाबंधन हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। यह त्योहार सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है।

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश

द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान राष्ट्रपति भवन द्वारा संदेश में देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिलाओं के हितों, अधिकार और सम्मान को लेकर कहा कि यह त्योहार हमारे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार देश में प्रेम और सद्भावना को बढ़ाता है। उन्होंने इस दौरान उम्मीद जताई कि इस त्योहार के जरिए महिलाओं का सम्मान समाज में बढ़ेगा। बता दें कि रक्षाबंधन के अवसर को खास बनाने की तैयारी दिल्ली मेट्रो ने भी कर रखी है।

दिल्ली मेट्रो और यूपी रोडवेज की खास तैयारी

दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रक्षाबंधन के अवसर पर भीड़ से निपटने के लिए तय मेट्रो से अधिक मेट्रो ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। साथ ही डीएमआरसी ने इस दौरान मेट्रो स्टेशनों पर अस्थायी टिकट काउंटरों को खोलने का भी निर्णय लिया है। बता दें कि इस दौरान दिल्ली मेट्रो में तैनात कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी, ताकि यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बता दें कि इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग रोजाना के मुकाबले ज्यादा बसें चलाने वाली है। साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की भी व्यवस्था की गई, ताकि इस दिन किसी महिला को किराया न देना पड़े।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *