‘अगर भारत अपना रुख बदल दे तो पुतिन जंग रोकने के लिए मजबूर होंगे’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले जेलेंस्की


जेलेंस्की ने भारत से की खास अपील। - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
जेलेंस्की ने भारत से की खास अपील।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की यात्रा पर हैं जहां राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर दोनों नेताओं के बीच व्यापक समझौता हुआ है। इसके साथ ही दोनों देशो ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत और भारत के लोगों के लिए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत अपना रुख बदल ले तो रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त हो सकता है। 

भारत के साथ डिफेंस डील को तैयार- जेलेंस्की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यदि भारत और भारतीय लोगों ने रूस के प्रति अपना रुख या रवैया बदल दिया तो यह युद्ध समाप्त हो जाएगा। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन खुद ही इस युद्ध को रोकने पर मजबूर हो जाएंगे। भारत के साथ व्यापार पर जेलेंस्की ने कहा है कि हम भारत के साथ डिफेंस क्षेत्र या किसी और क्षेत्र के लिए भीएक बड़ी डील के लिए तैयार हैं। 

पीएम मोदी पुतिन से ज्यादा शांति के पक्ष में- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी पुतिन से ज्यादा शांति के पक्ष में हैं। समस्या ये है कि पुतिन ऐसा नहीं चाहते। जेलेंस्की ने कहा कि मुझे नहीं पता कि जब उनकी (पीएम मोदी और पुतिन) की मुलाकात हुई तो उन्होंने क्या बात की। अगर पीएम मोदी की आधिकारिक यात्रा के दौरान आप अस्पताल में बच्चों पर हमला करते हैं तो उन्हें यह समझना होगा कि रूसी राष्ट्रपति भारत का सम्मान नहीं करते हैं। 

 

भारत पुतिन को रोक सकता है- जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि भारत अपनी भूमिका निभाएगा। ज़ेलेंस्की ने कहा कि भारत ने इस बात को मानना शुरू कर दिया है कि यह सिर्फ संघर्ष नहीं है बल्कि एक आदमी पुतिन का पूरे यूक्रेन देश के खिलाफ युद्ध है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है जिसका प्रभाव है। आप पुतिन को रोक सकते हैं और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकते हैं, और उन्हें वास्तव में उनकी जगह पर रख सकते हैं। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम भारत के साथ सीधे जुड़ने और निकट भविष्य में भारत में बने उत्पादों को खरीदने के लिए तैयार हैं। हम खरीदने के लिए तैयार हैं। हम उत्पादन करने के लिए तैयार हैं। हम यहां आपकी कंपनियां खोलने के लिए तैयार हैं या हम भारत में अपनी कंपनियां खोलने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि हम भारत में वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन कर सकते हैं, यह एक बड़ा देश है, यह एक महान लोकतंत्र है। 

जेलेंस्की ने ये भी कहा है कि उनकी भारत यात्रा की योजना है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आपकी सरकार और प्रधानमंत्री मुझसे मिलने के लिए तैयार होंगे, मुझे भारत आकर खुशी होगी। 

 

ये भी पढ़ें- यूक्रेन में इस भावुक पल को कभी नहीं भूल पाएगी दुनिया, …देखें जब एक साथ छलक उठे पीएम मोदी और जेलेंस्की के आंसू

PM मोदी ने जेलेंस्की को दिया आश्वासन, कहा-“भारत कभी तटस्थ नहीं रहा, हम हमेशा शांति के पक्ष में”; हर भूमिका को हैं तैयार

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *