पाकिस्तान के क्षेत्र में घुसा भारत का ड्रोन, सेना ने दी घटना की जानकारी


Indian drone entered into pakistani Territory- India TV Hindi

Image Source : PTI
पाकिस्तान में घुसा भारतीय ड्रोन। (सांकेतिक फोटो)

भारत पाकिस्तान बॉर्डर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भारतीय सेना का एक ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गया। भारतीय सेना ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। ये घटना तब हुई जब ड्रोन ट्रेनिंग मिशन पर था और इसने तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो दिया और पाकिस्तान के क्षेत्र में घुस गया। 

पाकिस्तानी सैनिकों को मिला ड्रोन

भारतीय सेना ने बताया है कि शुक्रवार को सुबह 9.25 बजे भारतीय क्षेत्र के भीतर ट्रेनिंग कर रहे एक ड्रोन ने तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो दिया और भारत के भिम्बर गली सेक्टर के सामने पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में बह गया। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों ने ड्रोन को बरामद कर लिया है। ड्रोन को वापस करने के लिए पाकिस्तानी सेना को एक हॉटलाइन संदेश भेजा गया है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *