Bengal Bandh LIVE: बीजेपी का आज 12 घंटे का बंगाल बंद, पुलिस एक्शन के खिलाफ करेंगे चक्का जाम


पुलिस ने प्रदर्शनकारी...- India TV Hindi

Image Source : PTI
पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

पश्चिम बंगाल में लेडी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने और सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है। कल छात्रों के प्रोटेस्ट पर सीएम ममता की पुलिस के एक्शन के खिलाफ बीजेपी ने आज बंगाल बंद का ऐलान किया है। बीजेपी का ये बंगाल बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है और शाम छह बजे तक चलेगा। आज बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पूरे बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी की मांग है कि पुलिस गिरफ्तार किए गए छात्रों की बिना शर्त रिहा करे। वहीं मंगलवार को भी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी नेता धरने पर बैठे थे। यहां भी पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया और जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की तो बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागे गए। घंटों तक बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में संघर्ष चलता रहा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार की इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *