दिल्ली: ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ED की रेड, नेता ने टीम को घर में घुसने से रोका


Amanatullah Khan- India TV Hindi

Image Source : PTI
अमानतुल्लाह खान

नई दिल्ली: ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी की टीम उनके घर पर रेड मारने के लिए पहुंची है। हालांकि अमानतुल्लाह खान ने ED टीम को घर में घुसने से रोका है क्योंकि ईडी के साथ लोकल पुलिस की टीम नहीं है। ऐसे में लोकल पुलिस को बुलाया गया है। ED की टीम वक्फ बोर्ड केस में अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है। 

संजय सिंह का सामने आया बयान

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है और लिखा है, ‘ED की निर्दयता देखिये। अमानतुल्लाह खान पहले ED की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है, घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गये। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ED की गुंडागर्दी दोनों जारी है।’

अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा, ‘मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।’

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *