न्यूयॉर्क में वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड में गोलीबारी, 5 लोगों को मारी गई गोली, पुलिस ने कही ये बात


West Indian American Day Parade FIRING in New York 5 people shot police said this- India TV Hindi

Image Source : REUTERS
वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड में गोलीबारी

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड के दौरान 5 लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी साझा की। बता दें कि कैरेबियाई संस्कृति के सबसे वार्षिक समाराहों में से एक में हिंसा का यह सबसे नया उदाहरण सामने आया है। न्यूयॉर्क पुलिस के गश्ती प्रमुख जॉन चेल ने बताया कि एक बंदूकधारी ने एक विशिष्ट समूह के लोगों को निशाना बनाया और करीब दोपहर 2.35  बजे ब्रुकलिन में परेड मार्ग पर गोलीबारी की। इस घटना में 5 लोगों को गोली मारी गई। जानकारी के मुताबिक परेड कई घंटे पहले ही शुरू कर दी गई थी। इसका हजारों लोग लुत्फ उठा रहे थे और हजारों लोग नाचते हुए नगर के मुख् मार्ग ईस्टर्न पार्कवे पर मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उम्मीद यही थी कि रात तक यह कार्यक्रम ऐसे ही जारी रहेगा। 

वेस्ट इंडियन अमेरिकल डे परेड में गोलीबारी

गश्ती प्रमुख चेल ने बताया कि इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनके बचने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकला। चेल ने कहा, “यह कोई आकस्मिक घटना नहीं थी। यह एक व्यक्ति द्वारा लोगों के एक समूह के प्रति जानबूझकर किया गया कृत्य था।” उन्होंने कहा कि हमारे पास सूचना थी कि घटना से पहले तक ईस्टर्न पार्कवे के आसपास कोई सक्रिय शूटर नहीं था। 

पुलिस ने लोगों से मांगे वीडियो

उन्होंने कहा कि जब गोलियां चलीं, उस समय पास में मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के एक वीडियोग्राफर ने देखा कि कम से कम दो लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनकी हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि पुलिस ने परेड मार्ग से सटे एक क्षेत्र को घेर लिया, जहां उन्होंने अपराध स्थल के निशान लगा रखे थे। परेड आगे बढ़ती रही और अधिकारी सामान को बैग में भरते देखे गए। चेल ने कहा कि वहां मौजूद लोगों से पुलिस क शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए किसी भी वीडियो फुटज को उपलब्ध कराने कहा गया है। चेल ने कहा कि हमें उस वीडियो का जरूरत है। हम इस केस को सुलझाने पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए बहुत काम करना होगा।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *