
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी
यूक्रेन-रूस वार को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज शांति वार्तो के लेकर बड़ा बयान दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में चीन, भारत और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पुतिन ने कहा कि युद्ध के पहले सप्ताह में इस्तांबुल में वार्ता के दौरान रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच हुआ एक प्रारंभिक समझौता, जो कभी लागू नहीं हुआ, वार्ता के लिए आधार बन सकता है।
