सफेद कद्दू का ये जूस शरीर पर जमा चर्बी को जला देगा, घर में इस तरह बनाएं Ash Gourd Juice और ऐसे करें सेवन


सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे

शरीर को फिट रखने के लिए विटामिन बहुत जरूरी होते हैं। खाने-पीने की चीजों से हमारे शरीर को जरूर पोषकतत्व मिलते हैं। अगर आप कोई ऐसी चीज खाना चाहते हैं जो आपके लिए मल्टीविटामिन का काम करे तो वो है सफेद कद्दू यानि Ash Gourd। कुछ लोग इसे सफेद पेठा भी कहते हैं। सफेद कद्दू में एक-दो नहीं बल्कि कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। गट हेल्थ में सुधार करने के लिए और पेट में गुड बैक्टीरिया बना रखने के लिए रोज सुबह 1 कप एश गॉर्ड का जूस जरूर पीएं। इससे आपको हैरान करने वाले फायदे मिलेंगे।

सफेद कद्दू में आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल पाए जाते हैं। इसके अलावा विटामिन सी, विटामिन बी3 की भी इसमें अच्छी मात्रा होती है। सफेद कद्दू में नियासिन और डाइट्री फाइबर जैसे गुणों पाए जाते हैं। शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने और वजन घटाने में इसे असरदार माना जाता है। आप घर पर भी सफेद कद्दू का जूस बनाकर पी सकते हैं।

कैसे बनाते हैं एश गॉर्ड सफेद कद्दू का जूस

  • आप 1 एश गॉर्ड से कई दिन जूस बनाकर पी सकते हैं।
  • इसके लिए सफेद कद्दू का एक बड़ा टुकड़ा लें और छील लें।
  • अब इसे बारीक लौकी जैसे टुकड़ों में काट लें।
  • मिक्सी में डाल दें और 4-5 चम्मच पानी डालकर पीस लें।
  • आपको इसे एकदम फाइन पीसना है ताकि सारा जूस निकल जाए।
  • अब इसमें 1 पिंच काला नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर पी लें।
  • आप सफेद कद्दू के जूस को ऐसे ही प्लेन भी पी सकते हैं।

सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे (Benefits Of Ash Gourd Juice) 

  • सफदे कद्दू में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
  • एश गॉर्ड विटामिन और मिनरल से भरपूर है। रोजाना इस जूस को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • चूंकि ये जूस पानी और मिनरल से भरपूर होता है तो गर्मियों में इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है।
  • सबसे अहम बात ये है कि सफेद कद्दू का जूस वजन घटाने में असरदार काम करता है।
  • पेट और पाचन की समस्या जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी में भी सफेद कद्दू का जूस फायदा करता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *