चंडीगढ़ धमाके का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, कोठी पर किया था ग्रेनेड से हमला


कोठी पर ग्रेनेड से हमला करने वाला दूसरा आरोपी भी गरफ्तार- India TV Hindi


कोठी पर ग्रेनेड से हमला करने वाला दूसरा आरोपी भी गरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में बीते दिनों ग्रेनेड से हमला किया गया था। एक ऑटो में सवार होकर आए दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस विस्फोट की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अब एक और संदिग्ध को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी विशाल मसीह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह गुरदासपुर के बटाला के रायमल गांव का निवासी है। ऑटो रिक्शा से आए दो संदिग्धों ने 11 सितंबर को सेक्टर- 10 स्थित एक घर पर ग्रेनेड से विस्फोट किया था। पुलिस ने विस्फोट की घटना में शामिल मुख्य अपराधी रोहन मसीह को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया था। 

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट घटना के 72 घंटे के अंदर दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।” उन्होंने कहा, ”विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सुरागों के आधार पर दूसरे अपराधी विशाल मसीह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह गुरदासपुर में बटाला के ध्यानपुर थाना कोटली सूरत मल्लियां के अंतर्गत रायमल गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम साबी मसीह है।” 

साजिश का पता लगाने में जुटी पुलिस

यादव ने कहा कि पूरी साजिश का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पहले बताया था कि चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट की साजिश पाकिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा और अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया ने रची थी। रिंदा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का समर्थन प्राप्त है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ विस्फोट मामले में गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी रोहन ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पासिया के कहने पर इस अपराध को अंजाम दिया था और पासिया ने ही अपने सहयोगियों के जरिए उसे ग्रेनेड और हथियार उपलब्ध कराए थे। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने पर दो लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। पुलिस ने इसकी जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर- 112 के अलावा वॉट्सऐप नंबर- 9465121000 शेयर किया।

ये भी पढ़ें-

पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे लोग, तस्वीरें बयां कर रही हैं ग्रामीणों का हाल

क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डेमोक्रेसी डे, क्या है इसका इतिहास? जानिए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *