नवरात्रि के व्रत में दिन भर बनी रहेगी एनर्जी, झटपट बना लीजिए नारियल के लड्डू, बेहद आसान है रेसिपी


नारियल के लड्डू की रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
नारियल के लड्डू की रेसिपी

माता रानी के भक्त हर साल नवरात्रि के नौ दिवसीय त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कई भक्त माता रानी को खुश करने के लिए व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान अक्सर लोगों को थकान महसूस होती है। अगर आप भी नवरात्रि में व्रत रखना चाहते हैं, तो आपको नारियल के लड्डू की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। नारियल के लड्डू खाकर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। आइए नारियल के लड्डू को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 स्पून घी डालकर गर्म कर लीजिए। अब पैन में एक कप कटे हुए बादाम और एक कप कटे हुए काजू डालें।

दूसरा स्टेप- इसी घी में हाफ कप कटे हुए अखरोट और 4 स्पून किशमिश भी डाल दीजिए। अब आपको सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्की आंच पर अच्छी तरह से भून लेना है।

तीसरा स्टेप- भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को अलग करके अब पैन में फिर से लगभग 2 स्पून घी डालकर गर्म करें। इसके बाद पैन में 4 कप कसे हुए नारियल को डालकर हल्की आंच भून लें।

चौथा स्टेप- जब नारियल अच्छी तरह से भुन जाए, तब आपको इसमें 2 कप गुड़ डालना है। गुड़ के पिघलने तक मिक्सचर को मिलाते रहें।

पांचवां स्टेप- इसके बाद नारियल और गुड़ के मिक्सचर में सारे ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर को भी अच्छी तरह से मिला लीजिए।

छठा स्टेप- इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद अपने हाथों में हल्का सा घी लगाकर इस मिक्सचर से लड्डू बना लीजिए।

आप आखिर में थोड़े से कद्दूकस किए हुए नारियल से इन लड्डू को गार्निश कर लीजिए। अब आपके नारियल के लड्डू सर्व करने के लिए तैयार हैं। यकीन मानिए व्रत के दिन इन लड्डू को खाने के बाद आपको एनर्जी की कमी महसूस नहीं होगी। नारियल से बने ये लड्डू आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *