
बिहार के स्कूलों में टी-शर्ट, जींस बैन।
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी अब केवल फॉर्मल कपड़ों में ही स्कूल आएंगे। टी-शर्ट, जींस जैसे कपड़ों में स्कूल आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने पहले भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब इसे और सख्ती से लागू करने की योजना है।
