Ratan Tata Passed Away: रतन टाटा ने कभी शादी क्यों नहीं की? मशहूर है उनकी प्रेम कहानी


Ratan Tata Passed Away- India TV Hindi

Image Source : PTI
रतन टाटा का निधन।

दुनिया के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा का बुधवार 9 अक्तूबर को निधन हो गया है। आपको बता दें कि उम्र संबंधी परेशानी के कारण रतन टाटा को कुछ ही दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सम्मानित और अग्रणी उद्योगपति रतन टाटा को भारत समेत पूरी दुनिया में अपने परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता था। ये बात सभी जानते हैं कि रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की है। लेकिन इसका कारण क्या था? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब हमारी इस खबर में।

रतन टाटा ने खुद ही जानकारी दी थी कि जब वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नौकरी कर रहे थे तब उन्हें प्यार हुआ था। उन्होंने बताया कि वह तब शादी करने ही वाले थे। शादी न हो पाने की वजह बताते हुए रतन टाटा ने कहा कि उनकी दादी की तबियत काफी समय से खराब थी इसलिए उन्हे भारत लौटना पड़ाय़। उनको उम्मीद थी कि उनका प्यार भी भारत आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

रतन टाटा ने बताया था कि जब साल 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ तब लड़की के माता पिता शादी के फैसले पर सहमत नहीं हुए और उनका रिश्ता टूट गया। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *